बिहार में फूंकी गई दलित बस्ती तो राहुल गांधी को आया गुस्सा फिर सरकार पर बोल दिया बड़ा हमला
Bihar Nawada: बुधवार को कुछ दबंगों ने बिहार के नवादा में जमीनी विवाद के चलते दलित बस्ती में आग लगा दी. स्थानीय लोगों का दावा है कि 80 घर जलकर खाक हो गए है, वहीं पुलिस कुछ और दावा कर रही है. पूरे मामले पर राजनीति भी तेज हो गई है. राहुल गांधी, खरगे और तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर हमला बोला है.
ADVERTISEMENT

Nawada: बिहार के नवादा जिले के कृष्णा नगर में बुधवार की शाम जमीन विवाद के कारण दलित बस्ती में दबंगों ने आग लगा दी. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस आगजनी में करीब 80 घर जलकर खाक हो गए, जबकि पुलिस का दावा है कि केवल 20 घर ही आग की चपेट में आए हैं. हालांकि, किसी की मौत की खबर नहीं है. पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.