Budget 2024: 1 लाख स्टैंडर्ड डिडक्शन करेगी सरकार! जानिए आखिर ये होता क्या है
वित्त मंत्री हर साल की तरह से 1 बजट को देश का बजट पेश करेंगी. और सबकी नजरें इस बात पर होंगी कि बजट 2024 में निर्मला सीतारमण आम लोगों को राहत और सहूलियत देने के लिए क्या कुछ बड़े ऐलान करने वाली हैं.
ADVERTISEMENT

Budget 2024: 1 फरवरी नजदीक आ रही है. इस दिन जनवरी महीने की सैलरी तो आपके खाते में आएगी, साथ ही पूरे देश की नजरें एक और बड़े इवेंट पर होंगी. ये बड़ा इवेंट है आम बजट. वित्त मंत्री हर साल की तरह से 1 बजट को देश का बजट पेश करेंगी. और सबकी नजरें इस बात पर होंगी कि बजट 2024 में निर्मला सीतारमण आम लोगों को राहत और सहूलियत देने के लिए क्या कुछ बड़े ऐलान करने वाली हैं. अब चूंकि महंगाई इस दौर का सबसे बड़ा सिरदर्द रहा है. ऐसे में लोगों की सबसे बड़ी उम्मीद ये होती है कि बजट में टैक्स का कुछ बोझ सरकार कम कर दे.