7 महीने पुराने विवाद से भड़का था करणी सेना का गुस्सा, अब राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर की गिरफ्तारी के बाद लाठीचार्ज और बवाल
Karni Sena Protest: मध्य प्रदेश के हरदा और रतलाम में करणी सेना के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर उतरे थे. इस दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं को खदेड़ने के लिए आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल भी किया. दरअसल, करणी सेना के कार्यकर्ता एक पुराने मामले में पुलिस पर पैसे लेकर आरोपी को बचाने का आरोप लगाने को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे.
ADVERTISEMENT

हरदा में करणी सेना का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
Karni Sena Protest: मध्य प्रदेश के हरदा और रतलाम में करणी सेना के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तनाव जारी है. करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर की गिरफ्तारी के विरोध में चक्का जाम और प्रदर्शन कर रहे थे. इसी बीच प्रदर्शन ने अचानक हिंसक मोड़ ले लिया. इसके जवाब में पुलिस को लाठीचार्ज, आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा.