Gold Silver Update: मुंह के बल गिरे गोल्ड सिल्वर ETF तो मचा हाहाकार! अब क्या करें निवेशक
Gold Silver Update: गोल्ड और सिल्वर ETF में आई बड़ी गिरावट से निवेशकों में चिंता बढ़ गई है. मजबूत अमेरिकी डॉलर और ब्याज दरों से जुड़े संकेतों के बीच भारत में SBI, Kotak Mutual Fund और Nippon India Mutual Fund जैसे प्रमुख फंड्स के गोल्ड और सिल्वर ETF में तेज गिरावट दर्ज की गई. जानिए इस गिरावट के पीछे की वजह, बाजार का हाल और निवेशकों के लिए एक्सपर्ट्स की सलाह.
ADVERTISEMENT

Gold Silver Update
अगर आपने गोल्ड या सिल्वर ईटीएफ में पैसा लगाया है तो शुक्रवार यानी 13 फरवरी का दिन आपके लिए काफी झटका देने वाला रहा होगा. क्योंकि एक ही दिन में सोना और चांदी के कई ईटीएफ बुरी तरह गिर गए हैं. कुछ सिल्वर ईटीएफ तो करीब 10% तक टूट गए और गोल्ड ईटीएफ में भी 4-6% तक गिरावट देखी गई. इस गिरावट से निवेशकों में हड़कंप मचा हुआ है क्योंकि उन्हें एक बड़ा झटका लगा है. अब सवाल उठता है आखिर अचानक ऐसा क्यों हुआ? इसके पीछे क्या कारण है और जानकारों का क्या कहना है. आइए विस्तार से जानते है इस सारे सवालों के जवाब.