Gold Silver Price update: तेजी से धड़ाम हुआ सोना, 10 दिन में 7000 रुपए तक हुआ सस्ता, देखें लेटेस्ट रेट

Gold Silver Price update: चांदी का रेट स्थिर रहा. बुधवार शाम को बाजार बंद होने तक चांदी प्रति किलो 94114 रुपए रही. 1 मई को हॉलीडे था. 2 मई को चांदी का रेट 94200 रुपए पर पहुंचा है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
प्रतीकात्मक तस्वीर: AI
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

1 लाख से 93393 रुपए पर आ गया सोना.

point

चांदी (999) भी हो गई सस्ती.

सोने का भाव लगातार गिरता जा रहा है. अक्षय तृतीया के दिन से अभी तक 24 कैरेट सोना करीब 3000 रुपए तक नीचे गिर चुका है. 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन बाजार खुला तो 96286 रुपए प्रति 10 ग्राम पर सोने का कारोबार शुरू हुआ. शाम तक सोने का भाव गिरा और 94361 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. उसके बाद से सोने के भाव में लगातार गिरावट देखी जा रही है.