SIP का धांसू फार्मूला, 8000 लगाकर बन सकते हैं करोड़पति, जान लें ये 3 गोल्डन Rule

माना कि राकेश ने 8000 रुपए मंथली से SIP शुरू की और 25 साल तक अनुशासित ढंग से वो निवेश करते गए. यदि औसतन 12 फीसदी का रिटर्न मिलता है तो वे 1 करोड़ 36 लाख रुपए जुटा सकते हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
प्रतीकात्मक तस्वीर: AI
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

औसतन 15 फीसदी का रिटर्न मिलता है तो ये 2 करोड़ का फंड जुटा सकते हैं.

SIP में कंपाउंडिंग की ताकत आपको बड़ा फंड जुटाने में मददगार होगी.

करोड़पति बनने का सपना आखिर किसका नहीं होता? हर कोई अपनी मेहनत की कमाई से ऐसा फंड तैयार करना चाहता है, जो भविष्य में आर्थिक सुरक्षा दे सके. अगर सही रणनीति अपनाई जाए, तो करोड़पति बनना कोई बहुत बड़ी बात नहीं है. जी हां, महज ₹9,000 की हर महीने बचत कर और उसे SIP (Systematic Investment Plan) में निवेश कर आप करोड़पति बन सकते हैं। आइए जानते हैं इसका गणित और जरूरी टिप्स...