बिजनेसमैन हर्ष गोयनका ने Personal Finance की ये स्टोरी शेयर कर क्यों कहा- पत्नियां अधिक समझदार होती हैं ?
हर्ष गोयनका का लिखा फिर चर्चा में है. इस बार उन्होंने लिखा है रूपया पैसा यानी इन्वेस्टमेंट प्लानिंग को लेकर. इन्वेस्टमेंट कार में करें या गोल्ड में करें? इस पर अरसे से डिबेट होती रही है.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: न्यूज तक.
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
हर्ष और उपकी पत्नी माला ने अलग-अलग निवेश किए.
हर्ष उसी निवेश की लर्निंग साझा कर रहे हैं.
Personal Finance: देश के बड़े बिजनेसमैन हैं हर्ष गोयनका जो RPG Enterprises के चेयरमैन हैं. सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं. अक्सर कुछ न कुछ ऐसा लिखते हैं जिसकी चर्चा हो जाती है. हर्ष आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका के भाई हैं. वैसे तो हर्ष गोयनका क्रिकेट मैच देखते रेगुलर देखे नहीं जाते लेकिन कल आईपीएल में लखनऊ का मैच rr के साथ हुआ तो संजीव और हर्ष ने साथ में बैठकर मैच का मजा लिया. हालांकि मैच में LSG की हार हुई.