Repo rate में कटौती से सस्ती होगी EMI!, GDP और महंगाई को लेकर भी बड़ा ऐलान, जानिए आपके पैसे पर कितना पड़ेगा असर

Reserve bank of india repo rate cut: भारतीय रिजर्व बैंक ने आम जनता को राहत देते हुए रेपो रेट में 0.25% की कटौती की है, जिससे अब यह 6% हो गई है. इसके साथ ही अब होम लोन की EMI भी सस्ती हो सकती है. RBI ने FY26 की GDP ग्रोथ और महंगाई दर को लेकर भी नए अनुमान जारी किए हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

RBI Repo rate News: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आज आम लोगों को बड़ी राहत देते हुए रेपो रेट में 25 बेसिस प्वॉइंट्स यानी 0.25% की कटौती की है. इससे अब यह दर 6.25 फीसदी से घटकर 6 फीसदी हो गई है. बता दें कि इस साल अब तक आरबीआई रेपो रेट (RBI Repo rate) में 0.50 फीसदी की कटौती कर चुका है. इसके साथ ही आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने वित्त वर्ष 2026 (FY26) के लिए देश की जीडीपी ग्रोथ रेट और महंगाई दर को लेकर नए अनुमान जारी किया है.