छत्तीसगढ़: 1.18 करोड़ के इनामी 23 नक्सली हथियार छोड़ मेनस्ट्रीम में लौटे, बस्तर में बड़ा बदलाव

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 23 इनामी नक्सलियों ने हथियार छोड़कर आत्मसमर्पण किया है, जिन पर कुल 1.18 करोड़ रुपये का इनाम था। यह कदम बस्तर में शांति और विकास की दिशा में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है.

ADVERTISEMENT

सुकमा में 23 इनामी नक्सलियों का आत्मसमर्पण
सुकमा में 23 इनामी नक्सलियों का आत्मसमर्पण
Google CTA

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां शनिवार को 23 इनामी नक्सलियों ने हथियार छोड़कर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. ये सभी नक्सली लंबे समय से माओवादी संगठनों से जुड़े थे और कई गंभीर वारदातों में शामिल रहे हैं. इन पर कुल मिलाकर 1.18 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था.