दिल्ली में अब मुख्यमंत्री और मंत्रियों को मिलेगा ₹1.5 लाख तक का मोबाइल, बिल भी सरकार भरेगी

दिल्ली सरकार के नए आदेश के अनुसार, मुख्यमंत्री और मंत्रियों को अब ₹1.5 लाख तक के मोबाइल फोन की सुविधा मिलेगी, जिसका पूरा बिल सरकार भरेगी. साथ ही, बड़े अधिकारियों को भी महंगे फोन और उनके मासिक खर्च का सरकारी लाभ मिलेगा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

अब सिर्फ आम आदमी ही नहीं, बल्कि दिल्ली की सरकार चलाने वाले मुख्यमंत्री, मंत्री और बड़े अधिकारी भी सरकारी खर्चे पर महंगे मोबाइल फोन का फायदा उठा सकेंगे. हाल ही में दिल्ली सरकार के प्रशासनिक विभाग ने एक नया आदेश जारी किया है, जिसके तहत मुख्यमंत्री ₹1.5 लाख तक और मंत्री ₹1.25 लाख तक के मोबाइल फोन खरीद सकेंगे और उनका पूरा बिल सरकार वहन करेगी.