छत्तीसगढ़ शराब घोटाला में क्यों फंस गए पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य? सामने आई पूरी जानकारी
Chhattisgarh liquor scam: ईडी की जांच में 1000 करोड़ से अधिक की आपराधिक कमाई के लेन-देन, नकद ट्रांजेक्शन और रियल एस्टेट में निवेश की परतें खुल रही हैं.
ADVERTISEMENT

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला में बड़ी कार्रवाई
Chhattisgarh liquor scam: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ा कदम उठाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई 18 जुलाई 2025 को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत की गई. चैतन्य को रायपुर के विशेष पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 22 जुलाई 2025 तक पांच दिनों की ईडी हिरासत में भेज दिया गया. आइए, जानते हैं चैतन्य पर क्या है आरोप और विस्तार से समझते है इस पूरी कहानी को.
