छत्तीसगढ़: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेटे की गिरफ्तारी पर कहा- इन तोहफो का धन्यवाद ताउम्र याद रहेगा
पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को उनके जन्मदिन के अवसर पर गिरफ्तार कर लिया. इसपर बघेल ने कहा- 2023 में मेरे जन्मदिन पर ईडी आई थी, आज बेटे के जन्मदिन पर उसे गिरफ्तार किया गया है.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: न्यूज तक.
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
कांग्रेस बोली- नरेंद्र मोदी ED, CBI, IT को अपने पालतू की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं.
डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा- भूपेश बघेल ने नए तरीके से किया था भ्रष्टाचार.
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ED (Enforcement Directorate) ने भिलाई स्थित उनके आवास से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया. ये गिरफ्तारी भघेल सरकार में कथित शराब घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई है.
