छत्तीसगढ़: 'BJP सरकार ने खरीदा 32 हजार रुपये का स्टील का एक जग', कांग्रेस ने घपलेबाजी का लगाया आरोप
कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में BJP सरकार पर 32,500 रुपये में एक स्टील जग खरीदने और ऐसे 160 जगों के लिए 52 लाख रुपये खर्च करने का आरोप लगाया है, जिसे पार्टी ने दलितों-आदिवासियों के विकास बजट में घपलेबाजी और भ्रष्टाचार करार दिया है..
ADVERTISEMENT

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में एक स्टील जग की खरीद को लेकर सियासी घमासान मच गया है. कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार पर 32,500 रुपये में एक स्टील जग खरीदने का आरोप लगाया है, जबकि ऐसे 160 जगों के लिए कुल 52 लाख रुपये खर्च किए गए हैं. कांग्रेस ने इस खरीद को भ्रष्टाचार और घपलेबाजी करार देते हुए दावा किया है कि BJP सरकार ने दलितों और आदिवासियों के विकास के बजट को भी नहीं बख्शा और उनके पैसों को अपनी सुविधा के लिए आग लगा दी.
