Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून के बाद भी लोग परेशान, 40-50km/h की हवाएं, इन 4 जिलों के लिए अलर्ट जारी

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार थमने से गर्मी और उमस बनी हुई है. बस्तर के 4 जिलों में बारिश और अंधड़ का येलो अलर्ट, तेज हवाएं और बिजली गिरने की चेतावनी.

ADVERTISEMENT

छत्तीसगढ़ में बारिश की कमी और तेज गर्मी, बस्तर के 4 जिलों में येलो अलर्ट और 50km/h की हवाओं की चेतावनी
AI इमेज
Google CTA

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में गर्मी और उमस का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा. आज यानी 7 जून को भी प्रदेश के ज्यादातर जिले सूखे रहेंगे, हालांकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने बस्तर संभाग के चार जिलों में बारिश और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया है, लेकिन बाकी इलाकों में पारा चढ़ने से लोगों को राहत की उम्मीद कम है. मानसून की रफ्तार थमने से तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी भी देखी गई है.