AIIMS रायपुर से डॉक्टरों का पलायन तेज, तीन साल में 35 डॉक्टरों का इस्तीफा, 40% फैकल्टी पद खाली

AIIMS रायपुर गंभीर स्टाफ संकट से जूझ रहा है, जहां पिछले तीन सालों में 35 डॉक्टरों ने इस्तीफा दिया और लगभग 40% फैकल्टी पद खाली हैं. डॉक्टरों के पलायन के पीछे करियर अवसर, निजी क्षेत्र का आकर्षण और राज्य को लेकर नकारात्मक धारणा जैसी वजहें सामने आई हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

छत्तीसगढ़ की रायपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) इन दिनों गहरे संकट से गुजर रहा है. एक ओर जहां यह संस्थान पूरे मध्य भारत के लिए सबसे बेहतरीन चिकित्सा सेवाओं का केंद्र माना जाता है, वहीं दूसरी ओर यहां डॉक्टरों और फैकल्टी की भारी कमी संस्थान की कार्यक्षमता को प्रभावित कर रही है.