Train Accident: इस एक गलती ने ले ली 6 लोगों की जान, मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन के बीच टक्कर का कारण आया सामने
Bilaspur Train Accident: बिलासपुर स्टेशन के पास MEMU लोकल ट्रेन ने सिग्नल पार कर दिया, जिससे वह आगे खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई.
ADVERTISEMENT

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्टेशन के पास हुई ट्रेन दुर्घटना की शुरुआती जांच में इस हादसे का कारण सामने आ गया है. मिली जानकारी के अनुसार पैसेंजर लोकल ट्रेन ने सिग्नल पार कर दिया था, जिसके बाद वह आगे खड़ी मालगाड़ी के पिछले हिस्से से टकरा गई.