उत्तराखंड: UKSSSC ने 21सितंबर को आयोजित ग्रेजुएट लेवल परीक्षा को किया रद्द...बताया कब होगा दोबारा पेपर !
UKSSSC Paper Leak: UKSSSC ने 21 सितंबर की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द कर दिया है. आयोग ने अब इस परीक्षा को 3 माहीने बाद होगी दोबारा कराने का फैसला लिया है.
ADVERTISEMENT

UKSSSC News
UKSSSC Paper Leak: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 21 सितंबर 2025 को हुई स्नातक स्तरीय पदों की लिखित परीक्षा को तुरंत रद्द कर दिया है. ये बड़ा फैसला परीक्षा खत्म होने के फौरन बाद सोशल मीडिया पर प्रश्न पत्र के स्क्रीनशॉट वायरल होने के विवाद और न्यायिक जांच आयोग की शुरुआती रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है. आयोग ने कहा है कि ये कदम परीक्षा की ईमानदारी, विश्वसनीयता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए उठाया गया है.