पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर का सियासी संग्राम, कलेक्टर को हटाने की मांग पर अड़े, CM के आश्वासन का भी नहीं पड़ा असर

पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर कोरबा कलेक्टर को हटाने की मांग को लेकर अड़े हुए हैं. मुख्यमंत्री के आश्वासन और पार्टी नेताओं की समझाइश के बावजूद उन्होंने विरोध खत्म करने से इनकार कर दिया है.

ADVERTISEMENT

BJP नेता ननकी राम कंवर ने छत्तीसगढ़ में राजनीतिक उथल-पुथल मचाई.(Photo:ITG)
BJP नेता ननकी राम कंवर ने छत्तीसगढ़ में राजनीतिक उथल-पुथल मचाई.(Photo:ITG)
Google CTA

छत्तीसगढ़ की सियासत में इन दिनों गर्मी बढ़ गई है.वजह हैं पूर्व गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता ननकी राम कंवर, जो कोरबा कलेक्टर अजीत वासंत को हटाने की मांग को लेकर अड़ गए हैं.उन्होंने साफ कह दिया है कि जब तक कलेक्टर को नहीं हटाया जाता, वे पीछे नहीं हटेंगे.