दिल्ली में स्कूटी सवार महिला पर अचानक गिर गया बिजली का खंभा, खौफनाक CCTV वीडियो आया सामने
Delhi Accident: दिल्ली में रुक-रुक हो रही बारिश के बीच टैगोर गार्डन में अचानक दो बिजली के खंभे टूटकर राेड़ पर गिर गए. इस दौरान स्कूटी सवार एक महिला इसकी चपेट में आ गई. गनीमत रही कि उसको मामूली चोटें आई है. ये पूरी घटना पास ही लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है.
ADVERTISEMENT

महिला पर गिरा बिजली का खंभा
Delhi Accident: देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार दोपहर से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है. इस वजह से कई इलाकों में जल भराव हो गया है और सड़कों पर जाम की स्थिति बनी हुई है. वहीं, इस बीच बारिश के बाद वेस्ट दिल्ली के टैगोर गार्डन इलाके में एक लगे हुए बिजली के दो खंबे बिजली के टूट कर अचानक सड़क पर गिर पड़े.