Delhi Crime: मामूली बात पर हैवान बने दोस्त, शराब के नशे में कर डाला कत्ल, CCTV फुटेज में कैद हुए कातिल
दिल्ली के बवाना में दोस्तों की शराब पार्टी खूनी खेल में बदल गई, जहां मामूली कहासुनी के बाद दोस्तों ने मोहित नाम के युवक को चाकुओं से गोदकर मार डाला. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है.
ADVERTISEMENT

दिल्ली के बवाना में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने दोस्ती के रिश्ते को तार-तार कर दिया है. एक शराब पार्टी में मामूली कहासुनी इस हद तक आगे बढ़ गई कि दोस्तों ने ही अपने एक साथी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया.