दिल्ली-NCR में फिर बजेगा मॉक ड्रिल का सायरन, 1 अगस्त को होगा फील्ड एक्शन

1 अगस्त को दिल्ली-NCR के 18 जिलों में मॉक ड्रिल होगी. भूकंप और केमिकल हादसों जैसे हालात की तैयारी के लिए NDMA और सेना कर रही है अभ्यास.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

दिल्ली NCR में आपदा की स्थिति से निपटने और खुद को तैयार रखने के लिए 29 जुलाई से 1 अगस्त तक एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है. यह एक मेगा मॉक ड्रिल है जिसे 'EXERCISE SURAKSHA CHAKRA' का नाम दिया गया है. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA), भारतीय सेना और दिल्ली, हरियाणा व उत्तर प्रदेश सरकारों के संयु्क्त प्रयास से यह आयोजन हो रहा है. आइए विस्तार से जानते हैं क्या-क्या होगा इस अभ्यास में.