दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में ABVP ने लहराया परचम, आर्यन मान बने प्रेसिडेंट, NSUI के राहुल बने उपाध्यक्ष

DUSU Election: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2025 में ABVP ने तीन सीटें जीतीं. आर्यन मान अध्यक्ष बने, NSUI के राहुल झांझला उपाध्यक्ष, ABVP के कुनाल चौधरी सचिव और दीपिका झा संयुक्त सचिव बनीं. NSUI ने धांधली का आरोप लगाया है.

ADVERTISEMENT

DUSU Election
DUSU Election
google news

Dusu Election Result: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2025 की मतगणना पूरी हो चुकी है. इस बार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार में से तीन पदों पर कब्जा जमाया है. ABVP के आर्यन मान ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है. जबकि कुनाल चौधरी सचिव और दीपिका झा संयुक्त सचिव बने. वहीं, नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के राहुल झांझला ने उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की.