स्वामी चैतन्यानंद का असली चेहरा आया सामने, लड़कियों की फोटो पर करता था कमेंट, देखें स्क्रीनशॉट्स

स्वामी चैतन्यानंद पर सोशल मीडिया से लड़कियों को फंसाने, ब्लैकमेलिंग और यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. पुलिस जांच में चैट्स, धमकी और संस्था की महिला कर्मचारियों की मिलीभगत के पक्के सबूत मिले हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

एक प्राइवेट संस्थान की 17 छात्राओं के द्वारा यौन शोषण का आरोप लगाए जाने के बाद स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे है. दरअसल इस मामले में फिलहाल पुलिस की जांच चल रही है. इस दौरान पता चला है कि बाबा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव था और अलग अलग लड़कियों की प्रोफाइल खंगालता था. जैसे ही कोई अनजान लड़की अपनी फोटो पोस्ट करती, बाबा तुरंत उस पर कमेंट करता और बातचीत शुरू करने की कोशिश करता.