दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा महिला सांसद आर.सुधा का चेन छीनने वाला, पुलिस की जॉइंट ऑपरेशन और 100 से ज्यादा CCTV से मिला सुराग

Delhi Crime News: दिल्ली में महिला सांसद आर. सुधा से चेन स्नैचिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 100+ CCTV और नई दिल्ली-साउथ जिले पुलिस की जॉइंट ऑपरेशन से दिल्ली पुलिस को मिली सफलता.

ADVERTISEMENT

दिल्ली में सांसद आर. सुधा से चेन स्नैचिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में सांसद आर. सुधा से चेन स्नैचिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार
google news

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली के VVIP इलाके चाणक्युपरी में सोमवार 4 अगस्त की सुबह-सुबह एक घटना ने सबको हैरान कर दिया था. तमिलनाडु के मयिलादुथुराई से लोकसभा सांसद आर. सुधा से एक स्कूटी सवार शख्स ने उनके गले की चेन झपट ली थी जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे थे. महिला सांसद ने इस मामले की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दी थी. पुलिस भी तत्परता से इस मामले की तहकीकात करने लग गई थी.