दिल्ली में कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आए दो दिग्गज नेताओं की बल्ले-बल्ले, चेयरमैन पद के साथ मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा

Delhi News: दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए दो नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी मिली है. इनमें से एक विधायक को यमुना पार विकास बोर्ड तो दूसरे विधायक को ग्रामीण विकास बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया है.

ADVERTISEMENT

 Arvinder Singh Lovely and Rajkumar Chauhan
Rajkumar Chauhan and Arvinder Singh Lovely
google news

Delhi News: कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए दिल्ली के दो पूर्व मंत्रियों और वर्तमान में विधायकों का बीजेपी सरकार ने बड़ा पद दिया है. दिल्ली की रेखा सरकार में दोनों विधायकों को अलग-अलग बोर्डों का चेयरमैन बनाया गया है. ऐसे में दोनों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने के साथ ही इस पद पर मिलने वाले सुविधाएं मिलेंगी. इसका फैसला दिल्ली सचिवालय में सीएम रेखा गुप्ता और बीजेपी विधायकों की बैठक में लिया गया.