MP Police Vacancy 2025: मध्यप्रदेश पुलिस में 7,000 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, जानें कब से भर सकेंगे फॉर्म

MP Police Vacancy: मध्यप्रदेश पुलिस में इस साल 7000 से ज्यादा पदों पर भर्ती होने जा रही है. बताया जा रहा है कि इस परीक्षा का आयोजन मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) करेगा.

ADVERTISEMENT

MP Police Bharti (सांकेतिक तस्वीर)
MP Police Bharti (सांकेतिक तस्वीर)
Google CTA

MP Police Vacancy: मध्यप्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी समाने आई है. यहां पुलिस विभाग में पिछले आठ सालों से खाली पड़े पदों को जल्द भरने की तैयारी शुरू हो वाली है. जानकारी के अनुसार, पुलिस विभाग में इस साल करीब आठ हजार पदों पर भर्ती की जाएगी. इसका नोटिफिकेशन 10 सितंबर को जारी हो सकता है. इन पदों में में उप निरीक्षक, आरक्षक और क्लर्क स्तर की पोस्ट शामिल हैं. बताया जा रहा है कि ये भर्ती प्रक्रिया इसी साल पूरी कर ली जाएगी.