IBPS RRB 2025: क्लर्क और PO के 13,000+ पदों पर निकली बंपर भर्ती, 21 सितंबर तक करें आवेदन
IBPS RRB Notification 2025: IBPS ने ग्रामीण बैंकों में 13,000 से अधिक पदों पर बंपर भर्ती निकाली है. यहां जानिए भर्ती से जुड़ी पूरी डिटेल्स.
ADVERTISEMENT

IBPS RRB Recruitment:13,000 से ज्यादा पदों पर क्लर्क और ऑफिसर होगी भर्ती
IBPS RRB Notification 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने देशभर के रीजनल रूरल बैंकों (RRBs) में विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के तहत क्लर्क और ऑफिसर (PO) सहित 13,000 से अधिक पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 1 सितंबर 2025 से शुरू हो गई है और आवेदन की आखिरी तारीख 21 सितंबर 2025 है.