सरकारी जॉब अलर्ट: 12वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी! UKSSSC करेगा 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, कैलेंडर जारी

UKSSSC New Vacancy 2025: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने साल 2025-26 के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है.

ADVERTISEMENT

UKSSSC करेगा 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती
UKSSSC करेगा 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती
google news

UKSSSC New Vacancy 2025: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है. उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) जल्द ही प्रदेश के सरकारी विभागों में खाली पड़े पदों को भरने जा रहा है. इसके लिए आयोग ने साल 2025-26 के लिए अपना वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है. इसके तहत आयोग जल्द ही समूह 'ग' के खाली पदों पर 14 अलग-अलग भर्तियों का आयोजन करने जा रहा है. UKSSSC (Uttarakhand Vacancy 2025) के इस कैलेंडर में अक्टूबर 2025 से जून 2026 तक होने वाली सभी परीक्षाओं की जानकारी दी गई है.