नेपाली और बंगाली भी डालते बिहार में वोट...वोटर रिवीजन प्रक्रिया में पकड़ा गया बड़ा झोल, SIR में खुलासा

बिहार में वोटर लिस्ट की गहन जांच के दौरान बड़ी संख्या में नेपाल, बांग्लादेश और म्यांमार से आए घुसपैठिए सामने आए हैं. चुनाव आयोग 30 सितंबर 2025 को फाइनल लिस्ट जारी करेगा, जिसमें सिर्फ दस्तावेजों से पुष्टि किए गए नाम ही शामिल होंगे.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

बिहार में इस समय वोटर लिस्ट को लेकर एक बड़ा अभियान चल रहा है, जिसे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) कहा जा रहा है. इस अभियान के तहत जब बीएलओ (बूथ लेवल अफसर) घर-घर जाकर जानकारी इकट्ठा कर रहे थे, तो उन्हें कई चौंकाने वाले मामले मिले. बताया जा रहा है कि कुछ जगहों पर ऐसे लोग भी वोटर लिस्ट में शामिल पाए गए हैं जो नेपाल, बांग्लादेश और म्यांमार जैसे देशों से अवैध रूप से भारत में आकर बसे हुए हैं.