C Voter Survey: सीएम नीतीश कुमार से कितनी संतुष्ट है बिहार की जनता, सी वोटर सर्वे में खुलासा
C Voter सर्वे के मुताबिक, नीतीश कुमार के काम से जनता नाराज नहीं है, लेकिन उनकी सक्रियता की कमी लोगों को खल रही है. उनकी गैरमौजूदगी का असर जेडीयू की पकड़ और चुनावी नतीजों पर पड़ सकता है.
ADVERTISEMENT

C voter Survey
बिहार की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज़ है. इसी साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले, मुख्यमंत्री पद के दावेदारों और विभिन्न दलों की स्थिति को लेकर कयासों का दौर जारी है. इसी बीच, C Voter के मासिक ट्रैकर सर्वे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की लोकप्रियता और उनसे जनता की संतुष्टि को लेकर कुछ अहम बातें सामने आई हैं.