3 बार हुआ तलाक, एक पति की हो चुकी है मौत; अब 43 की उम्र में चौथी शादी करने जा रही है ये एक्ट्रेस

South Actress Vanitha Vijayakumar: साउथ की एक्ट्रेस वनिता विजयकुमार की चौथी शादी की खबर ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है. उनकी जिंदगी में फिर से प्यार ने दस्तक दी है और वो इस साल 5 अक्टूबर को कोरियोग्राफर और एक्टर रॉबर्ट राज के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. 

ADVERTISEMENT

vanitha_vijaykumar
साउथ की एक्ट्रेस वनिथा विजयकुमार ने चौथी शादी का ऐलान कर दिया है.
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

वनिता विजयकुमार की चौथी शादी की खबर ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है

point

वनिता की इससे पहले तीन शादियां हुई हैं, जिसमें आखिरी वाले पति की मौत हो गई थी

साउथ की एक मशहूर एक्ट्रेस सच्चे प्यार की तलाश में तीन बार शादी कर चुकी हैं. अब 43 की उम्र में चौथी बार शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. हम बात कर रहे हैं तमिल अभिनेत्री वनिता विजयकुमार की. हाल ही में उनकी एक इंस्टा पोस्ट ने खूब सुर्खियां बटोरीं, जिसमें वह घुटनों पर बैठकर अपने बॉयफ्रेंड को प्रपोज करती नजर आ रही हैं. ये तस्वीर समंदर किनारे की है और लोगों को बेहद पसंद आ रही है.