कौन हैं MP की निकिता पोरवाल, जो चुनी गईं Femina Miss India? जिनकी खूबसूरती का दुनिया में बजेगा डंका
MP की निकिता पोरवाल ने फेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब जीता है. निकिता अब मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी. निकिता उज्जैन में पली-बढ़ी हैं और कई वर्षों से वह मुंबई में रह रही हैं. निकिता की इस उपलब्धि पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने निकिता को बधाई दी है.
ADVERTISEMENT

एमपी की निकिता पोरवाल ने मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीता है.
MP Nikita Porwal New Miss India: मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल ने फेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब जीतकर नया मुकाम हासिल किया है. इस जीत के साथ ही वह मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. उज्जैन में पली-बढ़ी और कई वर्षों से मुंबई में रह रही निकिता ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से यह उपलब्धि हासिल की है. अब निकिता की खूबसूरती का डंका पूरी दुनिया में बजेगा, वह मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.
