आंध्र प्रदेश के डिप्टी CM पवन कल्याण की तीन शादियां क्यों हैं चर्चा में? कौन हैं उनकी रूसी पत्नी एन्ना?

Pawan Kalyan ने 2013 में तीसरी शादी रूसी मॉडल एन्ना लेजनेवा से की. दोनों की मुलाकात फिल्म 'तीन मार' के सेट पर हुई थी. इस शादी से उनका एक बेटा है, जिसका नाम मार्क शंकर पावनोविच है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Pawan Kalyan Marriages: साउथ सिनेमा में अपनी जबरदस्त एक्टिंग से पहचान बना चुके पवन कल्याण अब राजनीति में एक्टिव हैं. वे आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम के रूप में काम कर रहे हैं. इन दिनों वह तिरुपति प्रसाद लड्डू विवाद के कारण चर्चा में हैं. इस विवाद के बीच पूर्व मंत्री पेरनी नानी ने पवन कल्याण की धार्मिक मान्यताओं पर सवाल उठाए हैं. इसके बाद से पवन कल्याण की पर्सनल लाइफ, खासकर उनकी शादियों को लेकर चर्चा होने लगी है. इसके पीछे का कारण हैं पवन कल्याण की तीन शादियां. उनकी तीन में से दो शादियां असफल रही हैं. सोशल मीडिया पर उनकी निजी लाइफ को लेकर खूब चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं उनकी तीन शादियों की कहानी और पत्नियों के बारे में.