Haryana: पलवल के छायंसा गांव में ऐसा क्या हो रहा कि 15 दिनों में हो गई 12 लोगों की मौत, खौफ में ग्रामीण!
Chhayansa Village Palwal News: हरियाणा के पलवल के छायंसा गांव में 15 दिनों में 12 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें 5 बच्चे शामिल हैं. स्वास्थ्य विभाग की जांच में पानी के 23 सैंपल फेल मिले हैं और हेपेटाइटिस के लक्षण पाए गए हैं. मेडिकल टीमें गांव में स्क्रीनिंग और इलाज कर रही हैं.
ADVERTISEMENT

palwal
Chhayansa Village Palwal News: हरियाणा के पलवल जिले का छायंसा गांव इन दिनों गहरे खौफ में है. महज दो हफ्तों के भीतर गांव ने अपने 12 लोगों को खो दिया है. दुखद यह है कि मरने वालों में 5 स्कूली बच्चे भी शामिल हैं. इसके अलावा, 5 बुजुर्ग और 3 युवक की मौत हो गई. गांव के लगभग हर घर में कोई न कोई बीमार है.