भगवा पहनने से कोई योगी नहीं बन जाता... अखिलेश यादव का सीएम योगी पर तीखा हमला, भड़के संतों ने दी नसीहत

अखिलेश यादव ने सीएम योगी के पहनावे और धार्मिक पहचान पर सवाल उठाते हुए कहा कि भगवा पहनने से कोई योगी नहीं बन जाता, जिस पर संत समाज ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. यह विवाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को संगम स्नान से रोके जाने और उनके पद पर उठाए गए सवालों के बाद और गहरा गया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

उत्तर प्रदेश की राजनीति में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के मुद्दे को लेकर संग्राम छिड़ गया है. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सीधा और विवादित हमला बोला है. अखिलेश यादव ने सीएम योगी की धार्मिक पहचान पर सवाल उठाते हुए कहा कि केवल भगवा वस्त्र धारण करने या कान छिदवाने से कोई योगी नहीं बन जाता. इस बयान के बाद संत समाज ने अखिलेश यादव को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है.