Guna: भगवान को प्रणाम कर मंदिर में डकैती की वारदात को दिया अंजाम, हनुमान टेकरी में चोरी की घटना से मचा हड़कंप
Theft in Hanuman Tekri Guna: गुना में महाभारत कालीन अतिप्राचीन हनुमान टेकरी मंदिर में डकैती की वारदात सामने आयी है, जिसने पुलिस के होश उड़ा कर रख दिए हैं. 6 बदमाशों ने मिलकर मंदिर के सुरक्षाकर्मी शिशुपाल को बंधक बनाया और फिर चोरी की वारदात को अंजाम दिया.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
हनुमान टेकरी मंदिर में डकैती की वारदात सामने आयी है.
6 बदमाशों ने मिलकर मंदिर के सुरक्षाकर्मी शिशुपाल को बंधक बनाया.
डकैती की वारदात की तस्वीरें CCTV में कैद हुई हैं.
Theft in Hanuman Tekri Guna: गुना में महाभारत कालीन अतिप्राचीन हनुमान टेकरी मंदिर में डकैती की वारदात सामने आयी है, जिसने पुलिस के होश उड़ा कर रख दिए हैं. 6 बदमाशों ने मिलकर मंदिर के सुरक्षाकर्मी शिशुपाल को बंधक बनाया और फिर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. हैरानी की बात ये है कि आरोपियों ने पहले भगवान को प्रणाम किया और इसके बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया.