अर्चना तिवारी की गुमशुदगी पर परिवार का दर्द छलका, बोले- बोगियों में कैमरा होता तो सब पता चल जाता
7 अगस्त को इंदौर से कटनी जा रही अर्चना तिवारी 9 दिन से लापता है, उसका मोबाइल आखिरी बार नर्मदापुरम में मिला था. पुलिस और एसडीआरएफ ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला, इसलिए अब पूरे देश में उसकी तलाश जारी है.
ADVERTISEMENT

अर्चना तिवारी(तस्वीर-एमपी तक)
Archana Tiwari Missing case: अर्चना तिवारी कहां गईं क्या जमीन निगल गई या फिर आसमान खा गया. अर्चना तिवारी के लापता हुए 9 दिन हो गए. वो सात अगस्त को इंदौर से कटनी के लिए निकली थी, लेकिन रास्ते से ही गायब हो गई. अर्चना के मोबाइल का आखिरी लोकेशन नर्मदापुरम में मिला.