कॉलेज में परीक्षा दे रहे छात्र को कलेक्टर ने मारे थप्पड़! कॉलर पकड़कर खींचा…वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

Deendayal Dangrolia College Viral Video: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक परीक्षा केंद्र पर नकल जांच के दौरान कलेक्टर द्वारा छात्र को थप्पड़ मारने का वीडियो सामने आया है. छात्र का दावा है कि इससे उसके कान में चोट लग गई थी. इसके बाद से प्रशासनिक मर्यादाओं पर बहस छिड़ गई है.

ADVERTISEMENT

Deendayal Dangrolia College Viral Video
परीक्षा के दौरान छात्र को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल
google news

Deendayal Dangrolia College Viral Video : मध्य प्रदेश के भिंड जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक शख्स एक युवक को थप्पड़ मारता हुआ नज़र आ रहा है. दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो दीनदयाल डांगरोलिया महाविद्यालय का है और थप्पड़ मारने वाला व्यक्ति जिले के कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव हैं.