Breaking: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में वायुसेना का लड़ाकू विमान क्रैश, हादसे के बाद जलकर खाक हुआ एयरक्रॉफ्ट
मध्य प्रदेश के शिवपुरी से बड़ी खबर आ रही है. यहां पर वायुसेना का लड़ाकू विमान क्रैश हो गया है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हादसे में पायलट सुरक्षित बच गए हैं. क्रैश होने के बाद लड़ाकू विमान में आग लग गई. दूर खेतों में विमान हुआ क्रैश, वहां पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई है.
ADVERTISEMENT

शिवपुरी में एयरफोर्स का विमान क्रैश हो गया.
मध्य प्रदेश के शिवपुरी से बड़ी खबर आ रही है. यहां पर वायुसेना का लड़ाकू विमान क्रैश हो गया है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, शिवपुरी जिले के बहरेटा सानी गांव के पास एयरफोर्स का फाइटर प्लेन क्रैश हो गया. हालांकि गनीमत ये रही कि हादसे में दोनों पायलट सुरक्षित बच गए हैं और उन्हें रेस्क्यू कर ग्वालियर लाया जा रहा है. क्रैश होने के बाद लड़ाकू विमान में आग लग गई. क्रैश होने के बाद विमान दूर खेतों में जा गिरा, वहां पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई है. स्थानीय लोगों ने विमान हादसे में घायल हुए पायलट की पूरी मदद की. उन्हें उठाकर बैठाया और पानी पिलाया.