CBSE 10th Topper: 10वीं के भोपाल टॉपर बलराज सिंह की मार्कशीट और नंबर देख चौंक जाएंगे

CBSE class 10th result 2024 Toppers: भोपाल बलराज सिंह ने CBSE 10th में टॉप किया है. वह सागर पब्लिक स्कूल के छात्र हैं. बलराज ने अपनी सफलता का श्रेय मम्मी और पापा समेत स्कूल टीचर्स को दिया है. बलराज का पूरा परिवार इस सफलता से बेहद खुश है. बलराज ने 3 विषयों में 100 में से 100 नंबर हासिल किए हैं. 

ADVERTISEMENT

भोपाल के बलराज सिंह ने सीबीएसई में टॉप किया है.
भोपाल के बलराज सिंह ने सीबीएसई में टॉप किया है.
google news

CBSE class 10th result 2024 Toppers: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सोमवार को 12वीं और 10वीं की परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए. 10वीं में 22.38 लाख छात्र-छात्रा परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें 93.06 फीसदी पास हुए हैं. एक बार फिर से लड़कों से आगे लड़कियां रहीं, उनका रिजल्ट 2 फीसदी ज्यादा रहा है. इसमें सबसे ज्यादा फुल मार्क्स यानि 100 में से 100 नंबर मैथ्स में आए, इसके बाद सबसे ज्यादा स्कोरिंग सब्जेक्ट संस्कृत रहा. संस्कृत सब्जेक्ट में 100 में से 100 यानि पूरे नंबर बहुत से छात्रों के आए हैं.