क्या निमाड़ में सबसे बड़ी बगावत रोक पाएगी BJP? अर्चना और शेरा की मुश्किलें बढ़ाएगा ये परिवार
MP Election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने 228 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है. प्रत्याशियों की घोषणा के बाद से कई सीटों पर पार्टी को भारी विरोध का सामना करना पड़ा है. वहीं बुरहानपुर सीट से दावेदारी कर रहे बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष स्व. नंदकुमार चौहान के बेटे हर्षवर्धन […]
ADVERTISEMENT

mp election 2023 harshvardhan singh chouhan nandkumar chouhan mp election update
MP Election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने 228 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है. प्रत्याशियों की घोषणा के बाद से कई सीटों पर पार्टी को भारी विरोध का सामना करना पड़ा है. वहीं बुरहानपुर सीट से दावेदारी कर रहे बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष स्व. नंदकुमार चौहान के बेटे हर्षवर्धन सिंह की जगह पार्टी ने पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस को अपना प्रत्याशी बना दिया है. जबकि इस सीट से हर्षवर्धन् दावेदारी कर रहे थे और उन्हें पार्टी से उम्मीद थी कि टिकट मिलेगा, लेकिन जब एनाउंसमेंट हुआ तो उनका हाथ खाली रह गया. जिसके बाद से हर्षवर्धन ने बगावती तेवर अख्तियार कर लिए हैं.