छिंदवाड़ा में भीषण सड़क हादसा: बोलेरो कुएं में गिरी, 4 साधुओं की मौत, 3 घायल
छिंदवाड़ा में 20 सितंबर की शाम एक बोलेरो वाहन टायर फटने से अनियंत्रित होकर कुएं में गिर गया, जिसमें चार साधुओं की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए.
ADVERTISEMENT

छिंदवाड़ा में सड़क हादसा
शुक्रवार यानी 20 सितंबर की शाम छिंदवाड़ा जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें 4 साधुओं की जान चली गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा ऐसे वक्त पर हुआ जब बोलेरो वाहन (MP-19-BB-0614) बालाजीपुरम (बैतूल) से दर्शन कर लौट रहा था और रास्ते में ग्राम टेमनी (सावरी) के पास हाईवे पर उसका टायर अचानक फट गया. टायर फटते ही गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बने एक कच्चे कुएं में जा गिरी.