मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को अपनों के बीच झेलना पड़ा भारी विरोध, दूषित पानी से मौत के बाद मुआवजे पर भड़के लोग

इंदौर के भगीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का भारी विरोध. पीड़ितों ने मुआवजा लेने से किया इनकार. जानें क्या है मौतों के आंकड़ों का असली सच.

ADVERTISEMENT

Kailash Vijayvargiya News
Indore News
Google CTA

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के भगीरथपुरा इलाके में इन दिनों मातम के साथ-साथ आक्रोश का माहौल है. दूषित पानी पीने की वजह से कई परिवारों के चिराग बुझ चुके हैं. इसी बीच, इंदौर-1 से विधायक और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय जब मृतकों के परिजनों को मुआवजे का चेक बांटने पहुंचे, तो उन्हें भारी जनविरोध का सामना करना पड़ा.