Kailash Vijayvargiya Video: इंदौर में गंदा पानी पीने से हुई मौतों के सवाल पर भड़के कैलाश विजयवर्गीय ने मांगी माफी, सफाई में ये कहा
Kailash Vijayvargiya controversy: इंदौर के भगीरथपुरा में दूषित पानी पीने से हुई मौतों और बिगड़ते हालात पर जब एक पत्रकार ने कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से सवाल किया तो वे मर्यादा भूल गए. सवाल को 'फोकट' बताते हुए मंत्री जी ने अपशब्दों का इस्तेमाल किया. इसके बाद अब सियासत गरमा गई है और इस्तीफे की मांग उठ रही है.
ADVERTISEMENT

Kailash Vijayvargiya controversy
Kailash Vijayvargiya controversy Indore: स्वच्छता में नंबर वन रहने वाले शहर इंदौर से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां के के भगीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने की वजह से अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सैकड़ों लोग कई बीमार बताए जा रहे हैं. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.