galgotias university controversy: चाइनीज डॉग विवाद के बीच छात्रा बोली- यहां मोमोज अच्छे मिलते हैं, 3 दिन पढ़ाई और 4 दिन छुट्टी...मौज ही मौज है
AI समिट में चाइनीज डॉग विवाद के बाद गलगोटिया यूनिवर्सिटी चर्चा में है. जहां यूनिवर्सिटी को पवेलियन से बाहर कर दिया गया, वहीं एक छात्रा का मजेदार फीडबैक वायरल हो रहा है. छात्रा ने पढ़ाई से ज्यादा यहां के मसाला डोसा, मोमोज और 3 दिन की क्लास की तारीफ की है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
ADVERTISEMENT

गालगोटिया यूनिवर्सिटी के छात्रों ने क्या कहा? देखें.
AI समिट में ग्रेटर नोएडा के गलगोटिया यूनिवर्सिटी की तरफ से प्रेजेंट चाइनीज डॉग खूब चर्चा में है. इस डॉग के चलते गलगोटिया यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर नेहा सिंह की खूब फजीहत हो चुकी है. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आखिरकार अपनी गलती मान ली और कहीं न कहीं इसका ठीकरा प्रोफेसर नेहा सिंह पर फोड़ दिया. उधर सरकार ने गागोटया यूनिवर्सिटी को पवेलियन से बाहर का रास्ता दिखा दिया. अब इस पूरे मामले पर सोशल मीडिया से लेकर गलगोटिया के स्टूडेंट्स के बीच तरह-तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है.
