'मैं तांडव कर दूंगी, खुद नकल करवाऊंगी, रोक सको तो रोक लो!' सीकर में परीक्षा के बीच भिड़ीं दो महिला टीचर्स, दोनों सस्पेंड
Sikar school viral video: राजस्थान के सीकर जिले के भड़ऊ स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बोर्ड परीक्षा के दौरान दो महिला शिक्षिकाओं के बीच नकल को लेकर तीखा विवाद हो गया. वायरल वीडियो में एक शिक्षिका खुली चुनौती देती दिखी- 'मैं नकल करवाऊंगी, रोक सको तो रोक लो!' जानिए पूरा विवाद, जांच रिपोर्ट और विभागीय एक्शन की डिटेल.
ADVERTISEMENT

Sikar school viral video
राजस्थान के सीकर जिले से शिक्षा जगत को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सामने आया है. यहां एक सरकारी स्कूल में बोर्ड परीक्षा के दौरान दो महिला शिक्षिकाएं आपस में भिड़ गईं. विवाद इतना बढ़ गया कि एक शिक्षिका ने सरेआम चुनौती दे डाली कि वह खुद नकल करवाएगी और जिसे रोकना है रोक ले. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों शिक्षिकाओं को निलंबित कर दिया है.
