Indore: 'वो हमारे लीडर हैं, घंटा बोलेंगे...' पत्रकार के सवाल पर भड़के पार्षद की हुई घनघोर बेइज्जती, जानें कौन हैं वो

Indore Kailash Vijayvargiya News: इंदौर के भगीरथपुरा में दूषित पानी से 10 मौतों के बाद पार्षद कमल वाघेला का संवेदनहीन चेहरा सामने आया. पत्रकार के सवाल पर बदतमीजी करने वाले पार्षद की सरेआम फजीहत हुई.

ADVERTISEMENT

इंदौर का वीडियो वायरल
इंदौर का वीडियो वायरल
google news

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर का भगीरथपुरा इलाका इस वक्त दर्द और आक्रोश से भरा हुआ है. यहां दूषित पानी पीने से अब तक 10 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. जबकि करीब 200 लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। पूरे इलाके में मातम पसरा है लेकिन इस बीच सत्तापक्ष के कुछ नेताओं का रवैया लोगों को और ज्यादा नाराज़ कर रहा है.