मध्यप्रदेश: पत्नी की हत्या कर खेत में दफनाया, बेटी संग पति फरार, 9 महीने बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
मध्यप्रदेश के रीवा में हुई एक पत्नी की हत्या कर पति ने शव को खेत में दफनाया और सबूत मिटाने के लिए सब्जियों का ढेर लगाकर अपनी बेटी के साथ फरार हो गया. 9 महीने बाद पुलिस ने उसे प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया है.
ADVERTISEMENT

MP Murder Case
मध्यप्रदेश के रीवा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर उसे अपने ही खेत में दफना दिया और फिर अपनी बेटी के साथ फरार हो गया. इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा लगभग 9 महीने बाद हुआ है, जब पुलिस ने आरोपी पति को प्रयागराज से गिरफ्तार किया.