'जब पुलिस नहीं सुनी, तो हेलमेट को बना लिया हथियार', CCTV लगाकर चलने वाले राजू पेंटर की क्या है कहानी ?
इंदौर के राजू पेंटर ने पड़ोसियों की हिंसा और पुलिस की अनसुनी से परेशान होकर अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट पर CCTV कैमरा लगा लिया. यह कहानी आम आदमी की बेबसी और सिस्टम से लड़ने की अनोखी कोशिश को दिखाती है.
ADVERTISEMENT

Indore Man Who Walks with CCTV
इंदौर के एक आम से दिखने वाले पेंटर राजू की जिंदगी आज सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है, लेकिन इसकी वजह कोई मस्ती या शो-ऑफ नहीं, बल्कि उसका डर और दर्द है. गौरी नगर में रहने वाले राजू ने अपने सिर पर हेलमेट लगाया है और हेलमेट पर एक चलता-फिरता CCTV कैमरा. सुनने में अजीब लगता है, लेकिन इसके पीछे की वजह हैरान कर देने वाली है.