चौथी बीवी को मारकर, लाश छुपाने के लिए रची ऐसी खौफनाक साजिश...लेकिन महिला के हाथ ने खोल दिया पूरा मामला!

MP News: मध्य प्रदेश के खरगोन में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. लेकिन हत्या के बाद उसने शव के साथ जो किया, वह दिल दहला देने वाला था. इस मामले में पुलिस ने अब बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है घटना की जांच में जुटी हुई है.

ADVERTISEMENT

Representative Image (Photo Ai)
Representative Image (Photo Ai)
Google CTA

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक व्यक्ति ने अपनी 40 वर्षीय पत्नी की हत्या कर दी. इस वारदात के बाद उसने महिला की बॉडी के साथ जो किया, उसे जानकर हर कोई हैरान रह गया. हत्या को छिपाने के लिए आरोपी ने एक झूठी कहानी गढ़ी, लेकिन ग्रामीणों ने उसकी इस साजिश की पोल खोल दी. बताया जा रहा है कि दोनों की पहले की शादियों से बच्चे भी हैं.